Home » गोरखपुर » गोरखपुर में जनपदीय समस्याओं तथा तदर्थ शिक्षकों के स्थाईकरण एवं सदस्यता पर विचार विमर्श

गोरखपुर में जनपदीय समस्याओं तथा तदर्थ शिक्षकों के स्थाईकरण एवं सदस्यता पर विचार विमर्श

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर

 

गोरखपुर  : 2 / सितम्बर / 2026 :   उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद जनपद गोरखपुर की एक आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार पांडे की अध्यक्षता में सेंट एंड्रूज इंटर कॉलेज में आयोजित हुई। बैठक में जनपदीय समस्याओं तथा तदर्थ शिक्षकों के स्थाईकरण एवं सदस्यता आदि पर विचार विमर्श किया गया।बैठक का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर गिरिजेश कुमार पांडे ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र त्रिपाठी ने बताया कि तदर्थ प्रधानाचार्ययों के स्थाईकरण से सरकार पर कोई अधिभार पड़ने वाला नहीं है और इनके स्थाईकरण के फलस्वरुप मौलिक पद का सृजन होगा जिससे एक नए शिक्षक की नियुक्ति भी संभव हो जाएगी और विद्यालय के सुचारू संचालन एवं हेतु एक स्थाई प्रधानाचार्य की आवश्यकता भी पूर्ण हो जाएगी।

प्रांतीय उपाध्यक्ष दीनदयाल गुरुजी ने कहा कि धारा 18 और 21 के समाप्ति से प्रधानाचार्य की सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है इसकी पुनर्स्थापना के लिए एक होकर के संघर्ष करने की अति आवश्यकता है। प्रांतीय संयुक्त मंत्री श्री वाचस्पति शुक्ला ने शुल्क वृद्धि पर ज़ोर दिया।

पत्रिका के सहसंपादक डॉक्टर मनोज राय ने अपना विचार व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्य को सक्रिय भूमिका निभाने के आह्वान किया तथा सुझाव दिया कि सक्रिय भूमिका के द्वारा ही प्रधानाचार्य ने उपलब्धियां अर्जित की हैं और आगे भी मिलती रहेंगे। स्थानीय समस्याओं में जूनियर कक्षाओं मे सरकरी पुस्तकों के उपलब्धता की कमी प्रमुख रहा।

बैठक को मेजर साकेत जी, माधव शरण चौरसिया,अशोक मिश्रा, डॉ0 वीo के0 यादव,देवी प्रसाद गुप्ता,रीना सिंह,काशीनाथ त्रिपाठी, गुलाबचंद साहनी,हरेराम मिश्र आदि ने संबोधित किया तथा डॉ0नमिता सिंह,स्नेहलता कुशवाहा, मनोरमा चौधरी, लल्लन चौहान,उमेश शाही, प्रमेंद्र कुमार,सच्चिदानंद शाही, भानुप्रताप शाही,डॉ0 अरविंद सिंह,डॉ0कुंदन कुमार सिंह,शैलेंद्र कुमार सहित दर्जनों प्रधानाचार्य और प्रधानाचार्या उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment