Home » गौतमबुद्ध नगर » दादरी में रेलवे ट्रैक के पास मिला 30 वर्षीय युवक का शव, पहचान के प्रयास जारी

दादरी में रेलवे ट्रैक के पास मिला 30 वर्षीय युवक का शव, पहचान के प्रयास जारी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

दादरी  : 3 / सितम्बर / 2026 :   दादरी रेलवे चौकी क्षेत्र में गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

जीआरपी दादरी चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह के अनुसार, 3 सितंबर 2026 को सुबह करीब 6:45 बजे उप स्टेशन अधीक्षक कार्यालय दादरी से पॉइंट्समैन अजय के माध्यम से सूचना मिली कि किमी संख्या 1416/00 पर अप बीडी और अप थर्ड लाइन के बीच एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है।

सूचना पर उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गाजियाबाद की ओर पुल के पास किमी संख्या 1415/37A पर डीएन लाइन और अप थर्ड लाइन के बीच करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया। युवक के सिर के पीछे की ओर खून से सनी चोट के निशान मिले हैं।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की जामा तलाशी के दौरान 2 सितंबर 2026 की रात 8:09 बजे चोला स्टेशन से दिल्ली जंक्शन तक का रेलवे यात्रा टिकट मिला। इसके अलावा उसके पास से कोई अन्य सामान या ऐसा पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।

मौके पर मौजूद लोगों की मदद से पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल घटना को लेकर कानून-व्यवस्था से जुड़ी कोई समस्या नहीं है। मामले की जांच जीआरपी पुलिस द्वारा की जा रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment