शिकारपुर : 3 / सितम्बर / 2026 : शिकारपुर नगर के हैप्पी ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में सजकर कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र बने। बच्चों की सुंदर प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर भक्तिमय नजर आया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य बी.डी. शर्मा, उपप्रधानाचार्य अरुण कौशिक, जूनियर फ्लोर इंचार्ज रश्मि गुप्ता एवं प्रोग्राम डायरेक्टर अमान सैफी ने भगवान श्रीकृष्ण के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन अमान सैफी ने किया। अपनी प्रभावशाली एंकरिंग और उत्साहपूर्ण संवाद के माध्यम से उन्होंने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान ज्योति तिवारी ने मां यशोदा की भूमिका निभाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। वहीं दिव्या एवं वंशिका ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर दर्शिका, चैतन्य, तेजस्विनी, माही, दीप्ति, आराध्या, अर्णव, वान्या, हादिया, कृतिका, परी, काव्या, ध्रुव, पाखी, जितेश, देव, मानसी, प्रशुक, श्रास्ति, कनक, इज़ना, प्रिया, जानवी, भाविक, हेतार्थी, पार्थ, उर्वशी, खुशी, निधि, दिशा, चारु, नित्या, अंशी, लेयेश, ख्याति, अंश सहित अनेक विद्यार्थियों ने आकर्षक वेशभूषा में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में हेमन्त कुमार, सीमा सिंघल, शोभा जैन, शालू शर्मा, भारती, प्रिया, ज्योति तिवारी, फराह नाज, शिल्पी, स्वाति सिंह, सीमा सिंह, हरवी सिंह, मीनाक्षी गुप्ता एवं छवि वशिष्ठ सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं की मौजूदगी रही।
विद्यालय के प्रधानाचार्य बी.डी. शर्मा ने बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों और हर्षोल्लास के वातावरण में हुआ।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









