शिकारपुर : 3 / सितम्बर / 2026 : शिकारपुर नगर के विज्डम वर्ल्ड स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विद्यालय प्रबंधक संजय जैन, प्रधानाचार्य राजकुमार तेवतिया एवं निदेशक नमन जैन के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी विभिन्न लीलाओं पर आधारित शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं ने श्रीकृष्ण जन्मलीला, द्रौपदी चीर प्रसंग, गोपी नृत्य, कृष्ण-सुदामा प्रसंग सहित विभिन्न धार्मिक प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

इसके अलावा विद्यार्थियों ने ‘वो कृष्ण है’, ‘राधा कैसे न जले’ और ‘श्री कृष्ण गोविंद’ जैसे भक्ति गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की वेशभूषा, अभिनय और नृत्य ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
कार्यक्रम में उर्जित, विराट, मानसी, काम्या, पल्लवी, गति, आर्यन, नव्या, दक्षिता, अंशिका, ऋषभ, अभय, खुशी, आराध्या, अक्षत, युग, रिद्धि, शिवांग, सौम्या, सृष्टि, हितांशी, वंशिका, लक्षिता, यशिका, अभिया, भव्या एवं गौरी सहित अनेक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा दसवीं की छात्राओं पावनी एवं खुशी ने किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय समिति के सदस्य संदीप जैन, सुशील जैन, सार्थक जैन, दीपम जैन एवं शुभम जैन सहित विद्यालय परिवार मौजूद रहा।
अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों की सराहना की गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन संदेशों से जुड़ने का अवसर प्रदान किया।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









