Home » बुलंदशहर » शादी समारोह में दूल्हे की पिस्टल से फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

शादी समारोह में दूल्हे की पिस्टल से फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर/खुर्जा : 7 / सितम्बर / 2026 :  खुर्जा में शादी समारोह के दौरान पिस्टल से फायरिंग किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक शादी समारोह के दौरान कथित तौर पर पिस्टल से कई राउंड फायरिंग करता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई है।

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा युवक शादाब बताया जा रहा है, जो खुर्जा के तरीनान मोहल्ले का निवासी बताया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर उसे एक बड़े मीट कारोबारी का पुत्र बताया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो और युवक की पहचान को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि किया जाना बाकी है।

 

बताया जा रहा है कि शादी समारोह में मेहमानों के बीच युवक ने कथित तौर पर करीब 17 राउंड फायरिंग की। वीडियो में जिस पिस्टल से फायरिंग दिखाई दे रही है, उसे सोशल मीडिया पर जिगाना पिस्टल बताया जा रहा है। हथियार की वास्तविकता और उसकी वैधता की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

वीडियो वायरल होने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि हथियार अवैध है तो वह युवक तक कैसे पहुंचा और शादी समारोह में खुलेआम फायरिंग कैसे हुई। घटना ने पुलिस की निगरानी और स्थानीय खुफिया तंत्र की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

अब पुलिस के सामने वायरल वीडियो की सत्यता, युवक की पहचान, हथियार की प्रकृति और फायरिंग के संबंध में जांच करना अहम है। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक तस्वीर साफ हो सकेगी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है टीम बना दी है जल्द कार्यवाही दिखेगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment