Home » देहरादून » भारी बारिश में कांग्रेस का सीएम आवास कूच, हाथीबड़कला में पुलिस ने रोका

भारी बारिश में कांग्रेस का सीएम आवास कूच, हाथीबड़कला में पुलिस ने रोका

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

देहरादून : 8 / सितम्बर / 2026 :  हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद हुए कथित ‘शुद्धिकरण’ के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को देहरादून में हल्ला बोल रैली निकाली।

प्रदेशभर से जुटे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारी बारिश के बीच परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया। हालांकि, पुलिस ने हाथीबड़कला चौकी के पास बैरीकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया।

परेड ग्राउंड में आयोजित जनसभा को कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। इसके बाद हजारों कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास की ओर रवाना हुए।

हाथीबड़कला में पुलिस से नोकझोंक

जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ता हाथीबड़कला चौकी के पास पहुंचे, भारी पुलिस बल ने बैरीकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। भारी बारिश के बावजूद कार्यकर्ता मौके पर डटे रहे और सड़क पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

लोकतांत्रिक मर्यादा के खिलाफ घटना : गोदियाल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद जिस तरह ‘शुद्धिकरण’ किया गया, वह विपक्ष के सम्मान और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। उन्होंने सरकार से घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

यातायात व्यवस्था प्रभावित

कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों पर बैरीकेडिंग और डायवर्जन किया। इसके चलते देहरादून के कई इलाकों में घंटों यातायात प्रभावित रहा और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

कई नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

मुख्यमंत्री आवास कूच से पहले परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेशभर से आए कई नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इनमें रुड़की के पूर्व मेयर यशपाल राणा, पूर्व राज्य मंत्री राजकुमार वालिया और पूर्व प्रधानाचार्य मनोज सैनी समेत अन्य नेता शामिल रहे। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सभी का पार्टी में स्वागत किया।

रैली में हरक सिंह रावत, काजी निजामुद्दीन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, ममता राकेश, हाजी फुरकान अहमद, मदन सिंह बिष्ट, विक्रम सिंह, विजय सारस्वत, मयूख महर, भुवन कापड़ी, राजेंद्र चौधरी एडवोकेट, पूर्व विधायक राजकुमार ठकराल, पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी, पूर्व मेयर गौरव गोयल और पूर्व प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This