Home » गाजियाबाद » छात्रों को मिला सफलता का मंत्र, लक्ष्य और आत्मअनुशासन पर हुआ संवाद

छात्रों को मिला सफलता का मंत्र, लक्ष्य और आत्मअनुशासन पर हुआ संवाद

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद : 9 / सितम्बर / 2026 :   युवाओं के सर्वांगीण विकास, जीवन कौशल, करियर निर्माण और आत्मअनुशासन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 9 सितंबर को सनातन धर्म इंटर कॉलेज, गाजियाबाद में छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं यातायात कमिश्नरेट गाजियाबाद राजकरन नैय्यर ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें बेहतर भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया।

संवाद के दौरान राजकरन नैय्यर ने जीवन में लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन, आत्मविश्वास, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को करियर निर्माण के साथ जीवन कौशल विकसित करने और आत्मअनुशासन को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनके उत्तर देकर सहभागितापूर्ण चर्चा को आगे बढ़ाया गया। विद्यार्थियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय वन सेवा सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर विकल्पों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही उच्च शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता से जुड़े अवसरों के बारे में भी उपयोगी जानकारी साझा की गई।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने अपने सेवाकाल के दौरान जनसेवा से जुड़े कार्यों की कार्यशैली और अनुभव भी विद्यार्थियों के साथ साझा किए। उन्होंने छात्रों को निरंतर सीखने, समय का सदुपयोग करने, सकारात्मक सोच रखने और निर्धारित लक्ष्य की दिशा में अनुशासित होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संवाद कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए करियर और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी का माध्यम बना।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment