सुनील पाठक , गोरखपुर
गोरखपुर : 23 / सितम्बर / 2026 : गोरखपुर के कैंपियरगंज तहसील अंतर्गत ग्राम सभा नवापार में करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रमुख पेशे से जाने माने डॉक्टर अतुल कुमार मिश्रा ने अपने ग्राम सभा में पौधारोपण कार्यक्रम किया। जिसमें ग्राम सभा एवं आसपास के लोगों को ऑक्सीजन मिलता रहे।

बताते चलें कैंपियरगंज ग्राम सभा नवापार में कैंपियरगंज के प्रमुख डॉक्टर ने अपने ग्राम सभा में आज सुबह करुणा चैरिटेबल एवं ट्रस्ट के तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ अतुल मिश्रा के नेतृत्व में लगभग 100 से 200 पौधे रोपण किए एवं उन्होंने कहा की इन पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी हम सभी की है।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधे लगाकर स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने के साथ लोगों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना मकसद रहा ।वहीं करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट कि इस पहल पर स्थानीय नागरिकों ने उनकी खूब सराहना एवं चर्चा की।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










