Home » बुलंदशहर » तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत, युवक गंभीर घायल

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत, युवक गंभीर घायल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर : 24 / सितम्बर / 2026 :   पहासू मार्ग पर नवादा गांव के समीप बुधवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि नवादा निवासी बन्टी पुत्र मदनपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया गया कि स्कॉर्पियो शिकारपुर से पहासू की ओर जा रही थी। नवादा गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घायल युवक को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला।

सूचना मिलते ही हल्का इंचार्ज अमित कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस के अनुसार दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment