हाथरस : 24 / सितम्बर / 2026 115वें एवं तृतीय प्रांतीय लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज, हाथरस के अवसर पर मेला परिसर में भारतीय जनता पार्टी शिविर का भव्य उद्घाटन समारोह 23 सितंबर 2026 को शाम 5:30 बजे आयोजित किया गया। भाजपा शिविर का उद्घाटन हाथरस के सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि द्वारा विधिवत किया गया।
उद्घाटन समारोह में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, जिला महामंत्री राजेश सिंह गुड्डू, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी, भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर रजत अग्रवाल, शिविर संयोजक योगेश वार्ष्णेय सहपऊ वाले, बंटी भैया, अनुराग अग्निहोत्री, अशोक गोला, अशोक कुमार, पूजा शर्मा, राखी शर्मा, रूमी अग्रवाल, जितेंद्र वार्ष्णेय, विपिन बागड़ी, अर्जुन वाल्मीकि सहित नगर एवं जिला कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। भाजपा शिविर के माध्यम से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजन के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग करने की बात कही गई। इस दौरान मेले की भव्यता, धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर भी चर्चा हुई।
श्री दाऊजी महाराज का मेला हाथरस की धार्मिक आस्था, ब्रज संस्कृति एवं ऐतिहासिक परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक है। 115वें मेले के दौरान विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










