Home » बुलंदशहर » केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर में करीब 2000 विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और नागरिकों ने एक स्वर में किया सम्पूर्ण वन्दे मातरम् का गायन

केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर में करीब 2000 विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और नागरिकों ने एक स्वर में किया सम्पूर्ण वन्दे मातरम् का गायन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

ककोड़/बुलंदशहर : 25 / सितम्बर / 2026 :   केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककोड़ में वन्दे मातरम् के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में ‘नमामि भारतम्’ सामूहिक गायन कार्यक्रम हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ शिक्षक, अभिभावक एवं स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ककोड़ नगर अध्यक्ष मोहित सिंघल रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता आरएसएस के जिला संघचालक किशनपाल सिंह ने की। मुख्य वक्ता विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्र रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में करीब 2000 विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने एक स्वर और एक लय में सम्पूर्ण वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन किया। यह आयोजन विद्या भारती के देशव्यापी अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें देशभर के 25 हजार से अधिक स्थानों पर एक करोड़ से अधिक लोगों द्वारा एक साथ वन्दे मातरम् का गायन किया गया।

विद्यालय अध्यक्ष अशोक गुप्ता, प्रबंधक जगदीश प्रसाद ढोंडियाल, कोषाध्यक्ष दिनेश सिंघल एवं प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि वन्दे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और राष्ट्रभावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के समन्वयक कृष्ण शर्मा ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया। आयोजन को विशेष उपलब्धि के रूप में एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किए जाने की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के माहौल से सराबोर नजर आया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment