चोला : 25 / सितम्बर / 2026 : चोला थाना पुलिस ने नशीली गोलियों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 200 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी दिग्विजय नाथ शाही ने बताया कि थाने के उपनिरीक्षक विजय शर्मा, कांस्टेबल भीष्म दत्त शर्मा और कांस्टेबल अंकित छोकर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम रसूलपुर रिठौरी-कोदू मार्ग पर पहुंची, जहां उन्हें एक संदिग्ध युवक जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने युवक को रोककर उसकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 200 नशीली गोलियां बरामद हुईं। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इन गोलियों को शराब में मिलाकर बेचता था, जिससे नशे का असर अधिक हो सके।
थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम रणवीर पुत्र चोखा सिंह निवासी ग्राम नगला बड़ौदा बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नशीली गोलियों की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।








