Home » गाजियाबाद » 17 वर्षों की साधना के बाद गाजियाबाद पहुंचे संतोष नन्दन महाराज, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

17 वर्षों की साधना के बाद गाजियाबाद पहुंचे संतोष नन्दन महाराज, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद  : 25 / सितम्बर / 2026 :   17 वर्षों की कठिन साधना पूर्ण करने के बाद हरिद्वार से गाजियाबाद पहुंचे पीताम्बरा देवी के उपासक संतोष नन्दन महाराज का वैशाली स्थित होटल इन में श्रद्धालुओं द्वारा भावपूर्ण स्वागत किया गया। महाराज के गाजियाबाद आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनके दर्शन एवं आशीर्वाद के लिए होटल परिसर में पहुंचे।

श्रद्धालुओं ने पुष्पमालाएं अर्पित कर उनका अभिनंदन किया। महाराज के आगमन के साथ ही होटल परिसर में आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा। दिनभर श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी रहा। श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा आध्यात्मिक मार्गदर्शन लिया।

इस अवसर पर संतोष नन्दन महाराज ने उपस्थित भक्तों एवं शिष्यों को सद्भावना, सत्कर्म और निष्ठा के मार्ग पर निरंतर बने रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, मनुष्य को अच्छे कर्म और सत्य के मार्ग से विचलित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, “जब हमारी इष्ट में निष्ठा होती है, तो निष्ठा में ही प्रतिष्ठा होती है।”

उनके इस संदेश से उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं श्रद्धा का भाव देखने को मिला। होटल परिसर में देर तक भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने संतोष नन्दन महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर उनके संदेशों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प व्यक्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त एवं शिष्य उपस्थित रहे।

 

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment