Home » गौतमबुद्ध नगर » ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात वृद्ध की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात वृद्ध की मौत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

दादरी : 25 / सितम्बर / 2026 :   रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से करीब 65 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर 2026 को शाम करीब 4:25 बजे उप स्टेशन अधीक्षक कार्यालय दादरी से पॉइंट्समैन सत्यपाल के माध्यम से सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 13251 के लोको पायलट द्वारा किलोमीटर संख्या 1415/07 पर एक व्यक्ति के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना दी गई है।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मोहम्मद दानिश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम अपने साथ बॉडी किट, स्ट्रेचर, पंचायतनामा संबंधी कागजात एवं अन्य आवश्यक सामान लेकर पहुंची। मौके पर रेलवे ट्रैक पर करीब 65 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला, जिसे ट्रैकमैन आशीष कुमार द्वारा ट्रैक से हटाया जा चुका था।

पुलिस ने मृतक की जामा तलाशी ली, लेकिन उसके पास से ऐसा कोई सामान या पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। हालांकि मृतक के पास से दिल्ली शाहदरा से दादरी का एक यात्रा टिकट बरामद हुआ है। आसपास मौजूद लोगों से भी मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास कर रही है। घटना के दौरान मौके पर कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं रही।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment