Home » बुलंदशहर » पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर इंदिरा गांधी कन्या इंटर कॉलेज स्याना में पेंटिंग प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर इंदिरा गांधी कन्या इंटर कॉलेज स्याना में पेंटिंग प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर  : 25 / सितम्बर / 2026 :   बुलंदशहर जनपद में लगातार हो रहे कार्यक्रम में मेरा युवा भारत, बुलंदशहर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार ने विकास दिवस/सेवा संकल्प अभियान एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के उपलक्ष्य में विकासखंड स्याना के इंदिरा गांधी कन्या इंटर कॉलेज स्याना के परिसर में एक भव्य गोष्ठी, पेंटिंग प्रतियोगिता एवं स्वच्छता रैली का आयोजन किया।

इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं और नागरिकों में स्वच्छ जीवनशैली एवं स्वच्छता को अपनाने तथा सतत विकास के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा। इस बार स्वच्छता की थीम है- स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत विकसित भारत।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ चंद्रमुखी ( प्रधानाचार्या) ने सरस्वती मां एवं भारत मां की छवि पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम का निर्देशन राशि मिश्रा (उप निदेशक माय भारत) तथा संचालन विपिन (स्वयंसेवक माय भारत) एवं कु. भावना (स्वयंसेविका माय भारत) ने संयुक्त रूप से किया।

पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन संगीता रानी (संस्कृत अध्यापिका) ने किया। जिसमें स्याना विकासखंड के विभिन्न युवा क्लबों तथा विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं सहित सैकड़ों नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा स्वच्छ शरीर एवं स्वस्थ मस्तिष्क का संदेश दिया।

रिजा मलिक,दिव्या तथा कृष्णा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता के तुरंत बाद स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली इंदिरा गांधी कन्या इंटर कॉलेज स्याना से शुरू होकर बुगरासी चौराहे से होती हुई शहर के प्रमुख मार्गो से होकर निकली।

इसके पश्चात आयोजित संगोष्ठी में विशेषज्ञों, चिकित्सकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वच्छता के लाभों पर विस्तार से चर्चा की, जिसमें शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य, प्रदूषण नियंत्रण, ऊर्जा बचत और जिम्मेदार नागरिकता जैसे पहलुओं को रेखांकित किया गया।

युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक सफाई का साधन नहीं, बल्कि स्वस्थ भारत और विकसित भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मेरा युवा भारत, बुलंदशहर ने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाकर मेरा भारत मेरी जिम्मेदारी के संकल्प को साकार करें।

इस कार्यक्रम में देशराज सिंह (ब्लॉक मैनेजर ) नितिन, विपिन, लव कुश, शिवम, दीपक ,डॉ योगेंद्र, विपिन कुमार आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment