बुलंदशहर : 25 / सितम्बर / 2026 : बुलंदशहर नगर में आज धूमधाम से गणपति विसर्जन किया जा रहा है, आज प्रातः काल से ही बलीपुर स्थित नहर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है, नगर की सड़कों पर अपने-अपने गणपति के साथ डीजे की धुनों पर श्रद्धालु गणपति विसर्जन के लिए निकल पड़े हैं।
गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारा लगाते हुए श्रद्धालु गणपति विसर्जन के लिए नहर पर पहुंच रहे हैं, जानकारी देते हुए श्रद्धालु श्याम सुंदर शर्मा द्वारा बताया गया कि गणेश जी की स्थापना भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी (गणेश चतुर्थी) के दिन की जाती है, और उनका विसर्जन अनंत चतुर्दशी के दिन होता है।
स्थापना के 10वें दिन यानी अनंत चतुर्दशी (इस दिन गणपति बप्पा को विदाई दी जाती है)। कुछ लोग अपनी आस्था और परंपरा के अनुसार डेढ़, तीन, पांच या सात दिन के बाद भी गणेश जी का विसर्जन करते हैं।
गणपति विसर्जन यात्रा को लेकर आज बुलंदशहर नगर में यात्रा मार्ग पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही इसके साथ विभिन्न मोहल्ले से निकलने वाली विसर्जन यात्रा को लेकर भी पुलिस बल तैनात नजर आया।
प्रशासन द्वारा बुलंदशहर नगर क्षेत्र में गणपति विसर्जन स्थल पर भी सुरक्षा व्यवस्था सहित श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तमाम इंतजाम किए गए हैं।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









