खुर्जा : 26 / सितम्बर / 2026 : एकेपी डिग्री कॉलेज खुर्जा में 26 सितंबर 2026 को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर रेखा चौधरी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं को भारतीय संस्कृति, धर्म, दर्शन, ज्ञान परंपरा एवं जीवन मूल्यों से जोड़ना है।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डिंपल विज ने स्वयं सेविकाओं को सेवा के महत्व तथा राष्ट्र निर्माण में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की भूमिका के बारे में जानकारी दी। प्रतियोगिता का संयोजन डॉ. मनु आर्या ने किया। प्रतियोगिता में कुल 45 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में बीए पांचवें सेमेस्टर की जिया ने प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की गुनगुन ने द्वितीय तथा बीए प्रथम वर्ष की सहाना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
द्वितीय सत्र में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत महाविद्यालय के कक्षों एवं पुस्तकालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वयं सेविकाओं ने कक्षाओं की सफाई के साथ पुस्तकालय की पुस्तकों तथा कार्यालय परिसर की भी साफ-सफाई की।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









