गाजियाबाद : 26 / सितम्बर / 2026 : इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी क्लेरियन (Clarion) की डीलर मीट का आयोजन गाजियाबाद में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर पंकज इलेक्ट्रॉनिक्स और कंपनी के सेल्स मैनेजर निकोलसन डैनियल के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्लेरियन कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी अनिल कृपलानी ने दीप प्रज्वलित कर किया। डीलर मीट में गाजियाबाद के प्रमुख डीलर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कंपनी के नए उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान क्लेरियन की ओर से आधुनिक फीचर्स से लैस नए मॉडल के एलईडी टीवी और स्पीकर्स लॉन्च किए गए। साथ ही आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए कंपनी ने ‘बंपर दीपावली स्कीम’ की भी घोषणा की।
कंपनी के प्रतिनिधियों ने नए उत्पादों की खूबियों और दिवाली स्कीम की जानकारी डीलर्स को दी। कार्यक्रम में मौजूद डीलर्स ने कंपनी के नए उत्पादों और ऑफर्स में रुचि दिखाई तथा आगामी त्योहारी सीजन को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









