Home » बुलंदशहर » गंगा एक्सप्रेस-वे पर विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी की कार हादसे का शिकार, दो लोग घायल

गंगा एक्सप्रेस-वे पर विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी की कार हादसे का शिकार, दो लोग घायल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 26 / सितम्बर / 2026 :   गंगा एक्सप्रेस-वे पर स्याना क्षेत्र में भाजपा विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी की फॉर्च्यूनर कार हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि कार का टायर फटने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल से जा टकराया।

हादसे में कार सवार भाजपा विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी समेत दो लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि विधायक लखनऊ से लौट रहे थे, इसी दौरान हादसा हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि फॉर्च्यूनर कार को काफी नुकसान पहुंचा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

हादसा स्याना कोतवाली क्षेत्र में पोटा कबूलपुर गांव के पास गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुआ।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment