Home » बुलंदशहर » समाधान दिवस में फरियादियों ने रखीं समस्याएं, निस्तारण के लिए राजस्व टीम मौके पर भेजी

समाधान दिवस में फरियादियों ने रखीं समस्याएं, निस्तारण के लिए राजस्व टीम मौके पर भेजी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

चोला : 26 / सितम्बर / 2026 :   शनिवार को चोला थाने में आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

थाना प्रभारी दिग्विजय नाथ शाही, कानूनगो रामभूल सिंह सहित राजस्व विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही। अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

वहीं ककोड़ थाने में आयोजित समाधान दिवस में सिकंदराबाद एसडीएम, सिकंदराबाद सीओ, थाना प्रभारी सुदेश कुमार तथा राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। अधिकारियों के अनुसार समाधान दिवस में दो-तीन शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके निस्तारण के लिए संबंधित कर्मचारियों एवं अधिकारियों को मौके पर भेजा गया।

अधिकारियों ने कहा कि प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा और फरियादियों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment