Home » बुलंदशहर » दाऊजी मेला परिसर में सेवा संकल्प प्रदर्शनी का शुभारंभ

दाऊजी मेला परिसर में सेवा संकल्प प्रदर्शनी का शुभारंभ

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

हाथरस : 26 / सितम्बर / 2026 :   सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत मेला श्री दाऊजी महाराज परिसर में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के साथ युवा, महिला, किसान और वंचित वर्ग को आत्मनिर्भरता से जोड़ने से संबंधित जानकारी प्रदर्शित की गई है।

प्रदर्शनी का शुभारंभ सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह आचार्य, जिला उपाध्यक्ष रजत चौधरी एवं जिला प्रभारी अनिल चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का भ्रमण कर विभिन्न विषयों से संबंधित प्रदर्शित सामग्री का अवलोकन किया।

सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं सेवा के 25 वर्षों के दौरान जनकल्याण, सुशासन, सेवा और विकास से संबंधित कार्यों तथा उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। साथ ही नागरिकों को विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प से जोड़ने का संदेश दिया जा रहा है।

सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर एवं सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि प्रदर्शनी में ‘सेवा से समृद्धि की ओर’ की अवधारणा को केंद्र में रखा गया है। इसमें जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतिगत सुधारों, आत्मनिर्भरता, विकास तथा समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण से संबंधित जानकारी चित्रों और संदेशों के माध्यम से प्रस्तुत की गई है।

प्रदर्शनी में युवाओं को आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्र निर्माण, महिलाओं को सशक्तिकरण, किसानों को कृषि एवं आत्मनिर्भरता तथा वंचित वर्ग को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के प्रयासों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा देश एवं प्रदेश में हुए विभिन्न विकास कार्यों और बदलावों की जानकारी भी दी गई है।

जनप्रतिनिधियों ने जनपदवासियों से मेला श्री दाऊजी महाराज परिसर में स्थापित प्रदर्शनी का अवलोकन करने की अपील की। जिला सूचना अधिकारी ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत यह प्रदर्शनी 22 सितंबर से स्थापित है।

प्रदर्शनी के माध्यम से जनसामान्य को विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी देने के साथ प्रचार साहित्य का वितरण भी किया जा रहा है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment