Home » बुलंदशहर » अवैध प्लॉटिंग पर चला विकास प्राधिकरण का पीला पंजा, करीब 60 बीघा जमीन पर कार्रवाई

अवैध प्लॉटिंग पर चला विकास प्राधिकरण का पीला पंजा, करीब 60 बीघा जमीन पर कार्रवाई

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 5 / अक्टूबर / 2026 :   खुर्जा क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने खुर्जा-उस्मापुर रोड समेत अलग-अलग स्थानों पर बिना मानचित्र स्वीकृति और निर्धारित मानकों के विपरीत की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कराया।

बताया गया कि करीब छह स्थानों पर अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों में लगभग 60 बीघा भूमि पर कार्रवाई करते हुए निर्माण एवं प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया था।

विकास प्राधिकरण की कार्रवाई से अवैध कॉलोनी विकसित करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना मानचित्र स्वीकृति और निर्धारित नियमों का पालन किए बिना की जा रही प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment