गाजियाबाद : 5 / अक्टूबर / 2026 : मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से लोकप्रिय विधायक एवं प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा के नामांकन कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा एवं शहर विधानसभा चुनाव संयोजक बलप्रीत सिंह सम्मिलित हुए।
नामांकन प्रक्रिया से पूर्व दादरी, ग्रेटर नोएडा स्थित श्रीचंद शर्मा के निवास एवं कॉलेज परिसर में आयोजित हवन-पूजन कार्यक्रम में भी बलप्रीत सिंह ने सहभागिता की। इस दौरान ईश्वर से श्रीचंद शर्मा की प्रचंड विजय और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

हवन-पूजन के उपरांत दादरी से मेरठ तक श्रीचंद शर्मा के साथ कार्यकर्ताओं और समर्थकों के काफिले में शामिल होकर नामांकन के लिए प्रस्थान किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में शिक्षक, कार्यकर्ता और समर्थक नामांकन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
बलप्रीत सिंह ने कहा कि श्रीचंद शर्मा शिक्षक समाज के सच्चे हितैषी और ओजस्वी वक्ता हैं। उन्होंने सदैव शिक्षकों के हितों, सम्मान और अधिकारों को प्राथमिकता दी है। उनका नामांकन शिक्षक समाज की आवाज को और मजबूत करने तथा क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने वाला है।
उन्होंने कहा कि नामांकन कार्यक्रम में उमड़ी शिक्षकों और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ से साफ है कि श्रीचंद शर्मा के प्रति लोगों में व्यापक विश्वास और समर्थन है। कार्यकर्ताओं का उत्साह यह संदेश दे रहा है कि आगामी चुनाव में ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी पूरी ताकत के साथ मैदान में जुट चुके हैं।
बलप्रीत सिंह ने कहा कि श्रीचंद शर्मा को ऐतिहासिक और भारी मतों से विजयी बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने शिक्षक समाज और क्षेत्र के मतदाताओं से विकास, सम्मान और मजबूत नेतृत्व के लिए श्रीचंद शर्मा के पक्ष में समर्थन देने का आह्वान किया।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










