Home » बुलंदशहर » शिकारपुर में सियासी पारा हाई, क्या इस बार ठाकुर चेहरे पर दांव लगाएंगी पार्टियां? संदीप राघव की सक्रियता से बढ़ी हलचल

शिकारपुर में सियासी पारा हाई, क्या इस बार ठाकुर चेहरे पर दांव लगाएंगी पार्टियां? संदीप राघव की सक्रियता से बढ़ी हलचल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 21 / नवंबर / 2026 :   आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र में सियासी हलचल तेज होने लगी है। चुनाव में अभी समय है, लेकिन संभावित प्रत्याशियों की दावेदारी और जातीय समीकरणों को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। क्षेत्र में यह सवाल भी उठने लगा है कि क्या इस बार प्रमुख राजनीतिक दल किसी ठाकुर चेहरे पर दांव लगाएंगे?

राजनीतिक चर्चाओं के बीच समाजवादी पार्टी के खेमे से ठाकुर संदीप सिंह राघव की सक्रियता लगातार सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से जनता के बीच रहकर अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने में जुटे हैं। पार्टी के कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी और संगठन के प्रति सक्रियता भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

सड़क पर उतरकर पार्टी के कार्यक्रमों में सहभागिता हो या बड़े सम्मेलनों को सफल बनाने की जिम्मेदारी, संदीप सिंह राघव लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। हाल ही में आगरा में समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित दलित सम्मेलन में भी उन्होंने शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। उनकी इस भागीदारी को लेकर स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं।

वहीं, भाजपा के संभावित दावेदारों को लेकर भी क्षेत्र में तरह-तरह के राजनीतिक समीकरण लगाए जा रहे हैं। ऐसे में आने वाले समय में सभी प्रमुख दलों की रणनीति और प्रत्याशी चयन पर लोगों की निगाहें रहेंगी। फिलहाल टिकट की दौड़ में कौन आगे रहेगा और पार्टी नेतृत्व किसके नाम पर मुहर लगाएगा, यह भविष्य के गर्भ में है। हालांकि संदीप सिंह राघव की लगातार सक्रियता ने शिकारपुर की राजनीति में हलचल जरूर बढ़ा दी है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment