बुलंदशहर : 21 / नवंबर / 2026 : स्याना तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न शिकायतों की जानकारी लेते हुए कुछ मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया।

डीएम एवं एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस अवसर पर एसडीएम लालजी विश्वकर्मा, सीओ रामकरण सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










