गाजियाबाद : 21 / नवंबर / 2026 : नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत लिंक रोड पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कथित स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 59 ग्राम स्मैक और 250 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 20 नवंबर 2026 को पुलिस टीम कड़कड़ फाटक के समीप बृज विहार इलाके में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने सत्यपाल उर्फ विक्की नामक 20 वर्षीय युवक को पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर उसके पास से 59 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में बरामद 250 रुपये को स्मैक की बिक्री से प्राप्त रकम बताया गया है। गिरफ्तार युवक कड़कड़ मॉडल, थाना लिंक रोड क्षेत्र का निवासी है और मूल रूप से शाहजहांपुर का रहने वाला है।
पुलिस ने बरामदगी के संबंध में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










