शिकारपुर : 21 / नवंबर / 2026 : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा में विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया की ओर से बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भव्य रामकथा के आयोजन के बाद अब शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र में भी इसी तरह के धार्मिक आयोजन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

सोशल मीडिया पर सामने आई एक पोस्ट के बाद क्षेत्र में यह सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है कि क्या राजा भैया की तर्ज पर शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र का कोई नेता या संभावित विधायक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा का आयोजन कराएगा। इस चर्चा के बाद श्रद्धालुओं और राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
लोग सोशल मीडिया पर कमेंट के माध्यम से अपने पसंदीदा नेताओं के नाम सुझा रहे हैं और क्षेत्र में भी इस तरह के भव्य धार्मिक आयोजन की उम्मीद जता रहे हैं। फिलहाल यह चर्चा तक सीमित है, लेकिन इसने शिकारपुर के धार्मिक और राजनीतिक माहौल में नई हलचल जरूर पैदा कर दी है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










