बुलंदशहर : 5 / अक्टूबर / 2026 : तहसील खुर्जा क्षेत्र के ग्राम बोरौली में खसरा संख्या 176 की चक रोड पिछले लगभग 8 वर्षों से पूरी तरह बंद पड़ी है, जिससे क्षेत्र के किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए किसान मजदूर संगठन के जिला महासचिव गौरव तोमर ने खंड विकास अधिकारी, खुर्जा को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि चक रोड के दोनों तरफ से लगभग 6 फुट मिट्टी खेतों में उठा ली गई है, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने के लिए दूसरे किसानों के खेतों से होकर जाना पड़ रहा है। इस दौरान ट्रैक्टर और बुग्गी पलटने जैसी कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं, जिससे जान-माल का खतरा बना हुआ है।
संगठन के नेताओं का कहना है कि पिछले लगभग 2 वर्षों से लगातार प्रशासन को ज्ञापन दिए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
इस दौरान संगठन के प्रदेश सचिव योगेश चौहान और प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह ने भी अपना संबोधन दिया और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की।
किसान मजदूर संगठन ने खंड विकास अधिकारी से मांग की है कि मौके पर तत्काल जांच एवं पैमाइश कराकर चक रोड को खुलवाया जाए, ताकि किसानों के आवागमन की व्यवस्था सुचारु हो सके।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










