Home » अयोध्या » प्रेस वार्ता में तीखे सवाल पर भड़के सांसद अवधेश प्रसाद: पत्रकार को दिया सपा से चुनाव लड़ने और टिकट का ऑफर

प्रेस वार्ता में तीखे सवाल पर भड़के सांसद अवधेश प्रसाद: पत्रकार को दिया सपा से चुनाव लड़ने और टिकट का ऑफर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

अयोध्या  : 5 / अक्टूबर / 2026 :    रविवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान अयोध्या से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अवधेश प्रसाद उस समय आपा खो बैठे, पत्रकार ने अंतरिक्ष तिवारी उनसे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और बैलेट बॉक्स की विश्वसनीयता को लेकर तीखा सवाल पूछ लिया।

सवाल का सीधा जवाब देने के बजाय सांसद गुस्से से लाल-पीले हो गए और पत्रकार अंतरिक्ष तिवारी को राजनीति में आने व चुनाव लड़ने की नसीहत दे डाली।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब पत्रकार अंतरिक्ष तिवारी ने ईवीएम और बैलेट पेपर से जुड़ी प्रक्रियाओं को लेकर सांसद से सवाल किया, तो वे अचानक असहज हो गए। तीखे सवाल से तिलमिलाए अवधेश प्रसाद ने उल्टे पत्रकार पर ही तंज कसते हुए कहा कि वे पत्रकारिता छोड़कर चुनाव लड़ें।

इतना ही नहीं, सांसद ने प्रेस वार्ता के दौरान ही पत्रकार को समाजवादी पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिलाने तक का ऑफर दे दिया। प्रेस वार्ता में हुआ यह वाकया अब राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ द्वारा जनहित और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवाल पूछे जाने पर जनप्रतिनिधि की इस तरह की प्रतिक्रिया की चौतरफा आलोचना हो रही है। सवाल उठ रहे हैं कि जब सांसद जनता और मीडिया के तीखे सवालों के जवाब देने में असमर्थ होते हैं, तो क्या इस तरह के व्यक्तिगत तंज कसना और टिकट का ऑफर देना ही उनका तरीका रह गया है?

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment