ककोड़ : 21 / अक्टूबर / 2026 : मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत ककोड़ थाना पुलिस की ओर से शकुंतला देवी स्कूल के छात्र-छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों के साथ रूट मार्च निकाला गया और उन्हें विभिन्न प्रकार की सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया गया।

ककोड़ थाना प्रभारी संदीप मलिक ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को सुरक्षा एवं बचाव के विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई। उन्हें विषम परिस्थितियों में सतर्क रहने और अपनी सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने के प्रति जागरूक किया गया।
वहीं, थाने की महिला सब इंस्पेक्टर कोमल उपाध्याय ने छात्र-छात्राओं को कानूनी नियमों और उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी विषम परिस्थिति में घबराने के बजाय हिम्मत और सूझबूझ से काम लें तथा अपनी सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करें। मौका मिलते ही पुलिस की सहायता लें। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करेगी।

इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक अखिलेश शर्मा, महिला सब इंस्पेक्टर कोमल उपाध्याय, विद्यालय के सभी अध्यापक-अध्यापिकाएं तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










