Home » बुलंदशहर » किसानों का नहीं होता बिना पैसे कोई काम, भाकियू महाशक्ति ने तहसील प्रशासन पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

किसानों का नहीं होता बिना पैसे कोई काम, भाकियू महाशक्ति ने तहसील प्रशासन पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

ककोड़  : 21 / अक्टूबर / 2026 :    ककोड़ क्षेत्र के दस्तूरा कॉलेज में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत की अध्यक्षता बद्री प्रसाद शर्मा ने की, जबकि संचालन डॉ. संदीप भाटी ने किया।

पंचायत में किसानों की समस्याओं, तहसील प्रशासन में कथित भ्रष्टाचार और बिजली विभाग की कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई गई। संगठन ने किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने रोहिताश भाटी को प्रदेश महासचिव, बद्री प्रसाद शर्मा को नगर सह संरक्षक, डॉ. जीतन सिंह रावत को ककोड़ नगर संरक्षक तथा महेश कुमार गौड़ को ब्लॉक सचिव की जिम्मेदारी सौंपी। इसके साथ ही दर्जनों किसानों को संगठन की सदस्यता भी दिलाई गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि तहसील प्रशासन में भ्रष्टाचार व्याप्त है और बिना पैसे दिए किसानों के काम आसानी से नहीं होते। उन्होंने बिजली विभाग की कार्रवाई पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि छापेमारी के नाम पर किसानों और गरीबों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं।

वहीं, बद्री प्रसाद शर्मा ने कहा कि किसान अब किसी के कहने पर वोट नहीं करेंगे, बल्कि नोटा का विकल्प चुनेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने जातिवाद में बांटकर किसानों का उत्पीड़न किया है।

प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. सुनील भाटी ने कहा कि किसानों और गरीबों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भ्रष्टाचार और सरकारी चकरोड सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर 23 अक्टूबर से खुर्जा तहसील में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपनी समस्याओं को लेकर एकजुट होने की अपील की।

पंचायत में दिनेश सोलंकी, ठाकुर संगीता सिंह, ऊषा चौधरी, बंटी सिंह लोधी, कैप्टन चौधरी विक्रम सिंह, ठाकुर सुनील सिंह, पिंटू राघव, नरेंद्र सिंह जादौन, योगेश भाटी, विष्णु दत्त त्यागी, सुरेंद्र शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, रवि सोलंकी, दीपक गुप्ता, ठाकुर शिवकुमार सिंह, ठाकुर सुखेंद्र सिंह और मनोरमा देवी सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment