Home » बुलंदशहर » खाली प्लॉट में गंदगी से परेशान महिला ने नगर पालिका में की शिकायत

खाली प्लॉट में गंदगी से परेशान महिला ने नगर पालिका में की शिकायत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 23 / अक्टूबर / 2026 :   शिकारपुर नगर के मोहल्ला गंज सादात में चमन की कोठी के पास खाली प्लॉट में गंदगी जमा होने से परेशान महिला ने नगर पालिका प्रशासन से शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग की है।

स्थानीय निवासी फातिमा ने नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी (ईओ) को पत्र देकर बताया कि उनके मकान के बराबर में स्थित खाली प्लॉट में लोग गोबर और कूड़ा-कचरा डाल रहे हैं। इसके चलते आसपास गंदगी फैल रही है और रास्ते व नाली में भी प्रदूषण की समस्या बनी हुई है। महिला का कहना है कि गंदगी के कारण वहां रहना मुश्किल हो गया है।

फातिमा ने नगर पालिका प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर खाली प्लॉट में कूड़ा-कचरा डालने पर रोक लगाने तथा साफ-सफाई की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि स्थानीय लोगों को गंदगी से राहत मिल सके।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment