Home » बुलंदशहर » खुर्जा में जलपरी शो बना अखाड़ा, युवती से महिला बाउंसरों की मारपीट का वीडियो वायरल

खुर्जा में जलपरी शो बना अखाड़ा, युवती से महिला बाउंसरों की मारपीट का वीडियो वायरल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा  : 23 / अक्टूबर / 2026 :   बुलंदशहर के खुर्जा स्थित रामलीला मैदान में चल रहे जलपरी शो के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। शो में एक युवती के साथ कथित तौर पर महिला बाउंसरों द्वारा मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में 4-5 महिला बाउंसर युवती के बाल पकड़कर उसे लात-घूंसों से पीटती नजर आ रही हैं। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को उपचार के लिए खुर्जा के जटिया अस्पताल में भर्ती कराया।

फिलहाल मारपीट के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वायरल वीडियो खुर्जा के रामलीला मैदान में चल रहे जलपरी शो का बताया जा रहा है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment