शिकारपुर : 23 / अक्टूबर / 2026 : शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हातिमपुर में रामवती के परिवार में हुए दुखद निधन के बाद राष्ट्रीय लोक दल की वरिष्ठ नेता एवं अधिवक्ता प्रियंका चौधरी शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचीं। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का हौसला दिया।
प्रियंका चौधरी ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ खड़ी हैं और हरसंभव सहयोग एवं संबल प्रदान करने का प्रयास करेंगी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

इस दौरान स्थानीय लोग और गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









