बुलंदशहर : 31 / अक्टूबर / 2026 : बुलंदशहर कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति-2019 के तहत समीक्षा बैठक हुई। सीडीओ ने लंबित कृषि निर्यात क्लस्टरों का गठन समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि बासमती धान के तीन कृषि निर्यात क्लस्टर घोषित हो चुके हैं। बासमतीनेट पर 37 और हार्टीनेट पोर्टल पर 31 किसानों का पंजीकरण कराया गया है। नागर बंधु एफपीओ ने आलू और मक्का के निर्यात क्लस्टर का प्रस्ताव एक माह में तैयार करने की जानकारी दी।
एपीडा प्रतिनिधि मुकेश कुमार ने कृषि निर्यात, गुणवत्ता मानकों, पैकेजिंग और निर्यात संबंधी पंजीकरण की जानकारी दी। सीडीओ निशा ग्रेवाल ने कृषि विभाग को मक्का व सरसों तथा उद्यान विभाग को आलू, आम और हरी सब्जियों के क्लस्टर जल्द तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी और एफपीओ प्रतिनिधि मौजूद रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










