बुलंदशहर : 31 / अक्टूबर / 2026 : बुलंदशहर जनपद पुलिस विभाग में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले चार पुलिसकर्मी 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को घड़ी, शॉल, स्मृति चिह्न, प्रशस्ति-पत्र एवं उपहार भेंटकर सम्मानित किया।

सेवानिवृत्त होने वालों में उपनिरीक्षक सुरेश बाबू, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र पाल सिंह, आरक्षी फायरमैन दरवेन्द्र सिंह और इलियास फालवर शामिल हैं। एसपी ग्रामीण ने सभी के सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। समारोह में प्रतिसार निरीक्षक अजय श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।








