Home » बुलंदशहर » केशव माधव विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती

केशव माधव विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

ककोड़, बुलंदशहर  : 31 / अक्टूबर / 2026 :    केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ककोड़ में 31 अक्टूबर 2026 को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार पटेल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्र ने की, जबकि मुख्य वक्ता आचार्य रोहित त्यागी रहे। कार्यक्रम का संचालन आचार्या सोनिया गोस्वामी ने किया।

मुख्य वक्ता रोहित त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने 562 रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनके अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय और राष्ट्रभक्ति के कारण उन्हें लौह पुरुष तथा भारत का बिस्मार्क कहा जाता है। उनके जीवन से हमें राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की प्रेरणा लेनी चाहिए।

प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस हमें जाति, धर्म और भाषा से ऊपर उठकर राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए कार्य करने का संकल्प दिलाता है। इस अवसर पर विद्यालय के सभी भैया-बहनों एवं आचार्य परिवार ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।

विद्यालय के अध्यक्ष अशोक गुप्ता, प्रबंधक जगदीश प्रसाद ढोंडियाल, कोषाध्यक्ष दिनेश सिंघल एवं सह व्यवस्थापक कालीचरन ने अपने संदेश में कहा कि सरदार पटेल का संपूर्ण जीवन त्याग, बलिदान और राष्ट्रसेवा का प्रतीक है। युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु-भगिनी एवं भैया-बहन उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment