अगौता, बुलंदशहर : 31 / अक्टूबर / 2026 : राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को थाना अगौता परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कराया गया। इस दौरान थाना परिसर में मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गुजरात के एकतानगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह और एकता परेड का सीधा प्रसारण देखा।

कार्यक्रम के माध्यम से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने और राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने का संदेश दिया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय एकता के महत्व को समझते हुए देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

इस दौरान थाना प्रभारी भूपेंद्र कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनोखेलाल गंगवार, उपनिरीक्षक जसवीर सिंह, योगेश सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदीप चौधरी, शरणवीर सिंह तथा कांस्टेबल मनोज यादव, दीपक कुमार, विकास नैन, जितेंद्र कुमार, आशीष कुमार, अमित कुमार, संध्या तोमर, वर्षा रघुवंशी सहित थाना अगौता का समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










