Home » गाजियाबाद » त्योहारों से पहले अवैध पटाखों का कारोबार करने वाला गिरफ्तार, चार कट्टे आतिशबाजी बरामद

त्योहारों से पहले अवैध पटाखों का कारोबार करने वाला गिरफ्तार, चार कट्टे आतिशबाजी बरामद

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद  : 31 / अक्टूबर / 2026 :   आगामी त्योहारों के मद्देनजर अवैध रूप से आतिशबाजी पटाखों का कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में थाना टीलामोड़ पुलिस ने चेकिंग और मुखबिर की सूचना के आधार पर अवैध आतिशबाजी पटाखों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार प्लास्टिक के कट्टों में भरे अवैध आतिशबाजी पटाखे बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजपाल पुत्र शंकर लाल (50 वर्ष) निवासी गगन विहार, भोपुरा, थाना टीलामोड़, गाजियाबाद के रूप में हुई है।

वह मूल रूप से ग्राम खेड़ा जलालपुर, थाना उसहैत, जनपद बदायूं का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, 30 अक्टूबर 2026 को थाना टीलामोड़ की टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध आतिशबाजी पटाखे लेकर बेचने के लिए घूम रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चार प्लास्टिक के कट्टों में अवैध आतिशबाजी पटाखे बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से वह सस्ते दामों पर आतिशबाजी पटाखे खरीदकर लाता था और चोरी-छिपे चलते-फिरते लोगों को अधिक कीमत पर बेचता था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 9बी(1)(बी) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना टीलामोड़ में विस्फोटक अधिनियम का एक मुकदमा दर्ज है। पुलिस अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है। थाना टीलामोड़ पुलिस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment