Home » धर्म » सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र में हसायन ब्लॉक के गांव जरेरा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया, किया कंबलों का वितरण

सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र में हसायन ब्लॉक के गांव जरेरा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया, किया कंबलों का वितरण

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गरीब बेसहारा दिव्यांग लोगों की मदद के लिए ललित परमार्थ सेवा न्यास द्वारा किया गया सराहनीय कार्य

दुष्यंत पचौरी संवाददाता हाथरस।
हाथरस: ब्लॉक हसायन के गांव जरेरा में पहुंची हमारी संस्था के पदाधिकारी लोग जिन्होंने वहां जाकर गरीब बेसहारा लोगों की यह बात देखने को मिली इस गांव के रहने वाले गौरव पचोरी संस्था के सचिव से संपर्क किया और बताया कि हमारे यहां ऐसे लोग जो कि अत्यंत गरीब हैं उन पर न रहने को मकान है और न सोने के लिए जगह है उन बेसहारों के लिए हमारी संस्था के सदस्य वहां पहुंचे। जिसमें मुख्यमंत्री जन कल्याणकारी योजना के प्रदेश मीडिया प्रभारी दुष्यंत पचौरी ने सभी गरीबों बेसहारा दिव्यांग लोगों को कंबल वितरित किए, सर्वप्रथम हमारी संस्था के पदाधिकारी गणों का गौरव पचोरी जी द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। हमारे साथ मौजूद रहे पुलिस क्षेत्र अधिकारी सुनील कुमार, ब्लॉक प्रमुख हसायन कवि डॉक्टर जसवीर सिंह सिसोदिया, ललित सिसोदिया, डॉक्टर विष्णु यादव,बंटू यादव, भगवान सिंह गॉड आदि लोग मौजूद रहे । हमारी संस्था ऐसे सभी बेसहारा लोगों की मदद के लिए सदा तैयार रहती है। मानव धर्म में अच्छे कार्य करने से भगवान प्रसन्न होते हैं इसलिए अच्छे कार्य करते रहने चाहिए।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment