Home » बुलंदशहर » शिकारपुर में लूट की घटना में फरार चल रहे बदमाश से पुलिस व स्वाट टीम की हुई मुठभेड़।

शिकारपुर में लूट की घटना में फरार चल रहे बदमाश से पुलिस व स्वाट टीम की हुई मुठभेड़।

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 7 / अगस्त / 2025 :  शिकारपुर में बुधवार देर रात पुलिस और स्वाट टीम ने एक वांछित बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस टीम बुलंदशहर-डिबाई मार्ग पर बरासऊ मोड के पास रात्रि गश्त के दौरान वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान एक बाइक पर आ रहे संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया। संदिग्ध ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाश ने फिर से फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश नावेद को गोली लगी और वह घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान नावेद पुत्र जहीर अहमद निवासी मौहल्ला कोट शेरखां, शिकारपुर, बुलंदशहर के रूप में हुई। दमाश के पास से लूटे गए 2,11,880 रुपये, अवैध हथियार, कारतूस, पिड्डू बैग और बाइक बरामद हुई है। यह बदमाश सोमवार को अपने साथियों के साथ मिलकर शिकारपुर निवासी अब्दुल कादिर से पिड्डू बैग में रखा कैश, आईडी और कागज लूट चुका था। इस मामले में थाना शिकारपुर पर मुकदमा संख्या 296/25 धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत है। इससे पहले पुलिस ने इसी घटना में 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था, जिनसे 6,98,120 रुपये बरामद किए गए थे। अब तक इस घटना में शामिल अभियुक्तों से कुल 9,10,000 रुपये बरामद किए जा चुके हैं। बरामदगी में 2,11,880 रुपये नकद, एक बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक, एक तमंचा 315 बोर, कारतूस तथा पिड्डू बैग शामिल हैं। इस कार्यवाही में शिकारपुर थाना प्रभारी चन्दगीराम सहित पुलिस और स्वाट टीम प्रभारी राहुल चौधरी सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment