Home » बुलंदशहर » स्वतंत्रता दिवस पर नेशनल सोशल क्लब ट्रस्ट ने किया समाजसेवियों को सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर नेशनल सोशल क्लब ट्रस्ट ने किया समाजसेवियों को सम्मानित

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

 नेशनल सोशल क्लब ट्रस्ट रजिo ने स्वतंत्रता दिवस पर समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। इससे पहले ध्वज फहराया गया।

खुर्जा/16-06-2025/ नगर के कबाड़ी बाज़ार चौराहे पर स्थित पीयूष अग्रवाल कबाड़ी के प्रतिष्ठान पर ध्वज फहराया गया। इससे पूर्व नगर के दो पहिया, ई रिक्शा, कार आदि पर कागज के ध्वज लगाए गए। करीब 150 से ज्यादा वाहनों पर ध्वज लगाया गया। जिसके बाद ध्वज फहराया गया और राष्टगान के बाद वीर शहीदों को याद किया गया, इस दौरान अग्रेजों से मिली आजादी के बारे में विस्तार से रखा गया। शाम को नई बस्ती कॉलेज रोड पर सम्मान कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिसमें नगर के समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। सभी को नेशनल सोशल क्लब ट्रस्ट रजिo खुर्जा की तरफ से सम्मान पत्र दिया गया। इस दौरान क्लब के सचिव सचिन अग्रवाल ने क्लब के गठन और उद्देश्य के बारे में सभी को अवगत करवाया गया, और कहा कि हमारी पहचान तो बस ये है हम हिंदुस्तानी हैं! हर साल 15 अगस्त को हम आजादी का जश्न मनाते हैं। इस दिन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरे देश में बड़े उत्साह और गर्व के साथ आजादी का जश्न मनाया जाता है। यह दिन हमारे देश के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि इसी दिन 15 अगस्त 1947 को हमारा देश ब्रिटिश शासन से आजाद हुआ था।
क्लब के गवर्नर दीपक गर्ग आढ़ती ने बताया कि भारत में प्रतिवर्ष 15 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश के रूप में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है, जो 15 अगस्त 1947 को यूनाइटेड किंगडम से देश की स्वतंत्रता की याद में मनाया जाता है। इसी दिन भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 लागू हुआ, जिसने विधायी संप्रभुता भारतीय संविधान सभा को हस्तांतरित कर दी।इस दौरान उपस्थित लोगों में पीयूष अग्रवाल कबाड़ी, दीपक गर्ग आढ़ती, भावुक बंसल, योगेश मोहन अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, एड धर्मेंद्र पाल सिंह, डॉ शोभित कंसल, राहुल शर्मा, विकास वर्मा, वसंत कानोड़िया, नवीन बंसल, गोपाल तायल, मनीष जिंदल, प्राजंल, शेखर वर्मा, हरिओम गुप्ता, कुशाग्र अग्रवाल, चिराग, प्रदीप मित्तल और अमन गोविल आदि उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment