खुर्जा। नगर स्थित कशिश पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए साथ ही देश भक्ति के गीतों से स्कूल प्रांगण गूंजायमान हो गया। स्कूल प्रबंधक फैसल जी ने स्वतंत्रता प्राप्ति में दिए गए बलिदान को याद करते हैं उन सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देशभक्ति की भावना को प्रत्येक भारत वासी के हृदय बसने की बात कही। स्कूल की प्रधानाचार्या चांद, शाहिना ने देश प्रेम से संबंधित अपना संबोधन किया। बच्चों ने भी देश भक्ति के गीतों से वहां का माहौल देश भक्तिमय कर दिया । इस मौके पर स्कूल की अध्यापिकाएं प्रतिभा, काजल,नीशू व श्वेता समेत समस्त स्कूल प्रबंधन उपस्थित रहा।



![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












