Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर सड़क हादसा…आठ की मौत, जाहरवीर बाबा के दर्शन करने निकले थे, कंटेनर ने रौंद दिए; दो गांव में मातम

बुलंदशहर सड़क हादसा…आठ की मौत, जाहरवीर बाबा के दर्शन करने निकले थे, कंटेनर ने रौंद दिए; दो गांव में मातम

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर में बड़ा सड़क हादसा, हाईवे पर कंटेनर ने ट्रॉली में मारी टक्कर, आठ की मौत और 45 घायल

उत्तर प्रदेश: /25-08-2025/ के बुलंदशहर जिले में रविवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। खर्जा में हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में कंटेनर ने भीषण टक्कर मार दी। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 45 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के अरनिया थाना इलाके स्थित घटाल गांव के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रॉली सवार सभी श्रद्धालु इधर-उधर जा गिरे। हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन, एंबुलेंस और राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कैलाश अस्पताल में 29 लोग, मुनी सीएचसी में 18, दस को जटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें कैलाश अस्पताल में चिकित्सकों ने दो बच्चे समेत छह लोगों और मुनी सीएचसी में दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। अन्य लोगों का उपचार शुरू कर दिया गया है।

मृतकों में मृतक चांदनी(12), रामबेटी (62), ईपू बाबू (50), धनीराम (40), मौश्री, शिवांश (6) और अन्य है। मौके पर एसपी देहात, एसपी अपराध शंकर प्रसाद, एडीएम प्रमोद कुमार पांडेय, एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय, सीओ पूर्णिमा सिंह समेत चार थानों का पुलिस बल मौजूद रहा।एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि कासगंज जनपद के सोरो थाना क्षेत्र के रफायदपुर गांव में रहने वाले श्रद्धालु रविवार शाम छह बजे राजस्थान के हनुमान गढ़ जिले में स्थित गोगामेडी मंदिर में जात लगाने के लिए रवाना हुए थे। गांव के लगभग 60 श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार थे। घटाल गांव के पास पहुंचते ही हादसा हो गया।

देर रात हुआ हादसा
घटना को लेकर बुलंदशहर के एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात करीब 2:15 बजे अलीगढ़ बॉर्डर एनएच 34 पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है। करीब 60-61 लोग ट्रैक्टर में सवार होकर कासगंज जिले से राजस्थान जा रहे थे। पीछे से तेज गति से आ रहे एक कंटेनर ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर पलट गया और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। आठ लोगों की मौत हो गई है। 45 लोगों का अभी इलाज चल रहा है, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। बाकी सभी की हालत ठीक बताई जा रही है। तीनों अभी वेंटिलेटर पर हैं। ट्रैक्टर को मौके से हटा दिया गया है। जिस ट्रक की वजह से हादसा हुआ, वो पुलिस की हिरासत में है।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment