Home » आज की ताजा खबर » दहेज के लालची बन रहे है हत्यारे , बेबस ,मजबूर महिलाएं बन रहीं हैं शिकार

दहेज के लालची बन रहे है हत्यारे , बेबस ,मजबूर महिलाएं बन रहीं हैं शिकार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एक और निक्की जैसा हत्याकांड: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, दो साल पहले हुई थी आमिर से शादी; सास और देवर गायब

नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र  के बदौली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सन्नो नाम की एक विवाहिता की कथित तौर पर दहेज के लिए हत्या कर दी गई।दहेज में 5 लाख रुपये और कार नहीं देने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने पति आमिर उर्फ कपिल, जेठ अर्जुन, सास जन्नत, देवर सुंदर, शाहरुख, आबिद और रेनू उर्फ लाली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

आरोप है कि ससुराल पक्ष शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे थे। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र बदौली गांव निवासी शाहरुख ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उन्होंने करीब सवा दो वर्ष पहले अपनी बहन सन्नो और शबनम की शादी दनकौर कोतवाली के मकनपुर बांगर गांव निवासी आमिर उर्फ कपिल और आबिद के साथ की थी। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। उसके बावजूद भी बहन के ससुराल वाले खुश नहीं थे। शादी के बाद से ही दोनों बहनों के साथ ससुराल वाले मारपीट करते थे। आरोप है कि शुक्रवार की देर रात सन्नो की दहेज की खातिर पति आमिर और अन्य ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दी। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित पक्ष ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को बुलाया। 

 दम घुटने से हुई मौत 

 पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहिता की मौत दम घुटने से हुई है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार कर  लिया जाएगा। आरोप है कि महिला के पति का अन्य महिला से अवैध संबंध है। विरोध करने पर भी आरोपी मारपीट करता था।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment