Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर के खुर्जा में भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत

बुलंदशहर के खुर्जा में भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर: / 25-08-2025/ खुर्जा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एनएच 34 पर अरनिया क्षेत्र के घटाल गांव के पास श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से कंटेनर ने टक्कर मार दी। ट्रॉली सवार श्रद्धालुओं में से आठ की मौत हो गई और 50 लोग घायल हैं। मौके पर डीएम श्रुति व एसएसपी दिनेश कुमार सिंह पहुंचे और घायलों के हालचाल की जानकारी ली।एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि कासगंज जनपद के सोरो थाना क्षेत्र के रफायदपुर गांव में रहने वाले श्रद्धालु रविवार शाम छह बजे राजस्थान के हनुमान गढ़ जिले में स्थित गोगामेडी मंदिर में जात लगाने के लिए रवाना हुए थे। गांव के लगभग 60 श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर थे। जब ट्रैकर ट्रॉली बुलंदशहर के अरनिया थाना क्षेत्र स्थित घटाल गांव के पास पहुंची तभी पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्राली में टक्कर मार दी। इसमें ट्रॉली सवार सभी श्रद्धालु इधर-उधर जा गिरे। हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस वाहन, एंबुलेंस और राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने जानकारी दी कि आज रात करीब 2:15 बजे अलीगढ़ बॉर्डर पर एनएच 34 पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है। करीब 60-61 लोग ट्रैक्टर में सवार होकर कासगंज जिले से राजस्थान जा रहे थे। पीछे से तेज गति से आ रहे एक कंटेनर ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर पलट गया और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। आठ लोगों की मौत हो गई है। 45 लोगों का अभी इलाज चल रहा है, जिनमें से 3 को छोड़कर बाकी सभी की हालत ठीक बताई जा रही है। वो तीनों अभी वेंटिलेटर पर हैं।  कैलाश अस्पताल में 29 लोग, मुनी सीएचसी में 18, दस को जटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसमें कैलाश अस्पताल में चिकित्सकों ने दो बच्चे समेत छह लोगों और मुनी सीएचसी में दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। अन्य लोगों का उपचार शुरू कर दिया गया है। मृतकों में मृतक चांदनी, रामबेटी, ईपू बाबू, धनीराम, मौश्री, शिवांश और अन्य है। मौके पर एसपी देहात, एसपी अपराध शंकर प्रसाद, एडीएम प्रमोद कुमार पांडेय, एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय, सीओ पूर्णिमा सिंह समेत चार थानों का पुलिस बल मौजूद रहा।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मृतकों को दो-दो लाख और घायलों को ₹50000 आर्थिक मदद देने की घोषणा की। साथ ही अच्छे से अच्छा इलाज मरीजों का करने के लिए जिला प्रशासन को दिए निर्देश प्रभारी मंत्री ने अरुण सक्सेना ने अस्पताल में जाकर मरीजों से बात करने के बाद मीडिया को दी जानकारी |

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment