Home » आज की ताजा खबर » बरेली में हनीट्रैप गिरोह का भंडाफोड़, अश्लील वीडियो बनाकर करते थे वसूली

बरेली में हनीट्रैप गिरोह का भंडाफोड़, अश्लील वीडियो बनाकर करते थे वसूली

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बरेली में हनीट्रैप गिरोह का भंडाफोड़, महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार; अश्लील वीडियो बनाकर करते थे वसूली

हनीट्रैप गिरोह में शामिल महिला फोन पर मीठी-मीठी बातें कर लोगों को अपने जाल में फंसाती थी। फिर होटल या सुनसान जगह पर बुलाकर पीड़ित को गिरोह के सदस्य पकड़ लेते थे। ताजा मामले में इस गिरोह ने एक युवक को ब्लैकमेल किया था। उसकी शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

बरेली में इज्जतनगर थाना पुलिस  / 25-08-2025 / ने हनीट्रैप गिरोह का भंडाफोड़ किया है। रिटायर्ड दरोगा के बेटे और महिला समेत पांच शातिरों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए गिरोह के पास से घटना में प्रयुक्त छह मोबाइल फोन और एक स्कॉर्पियो कार बरामद की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टैंड मिनी बाईपास रोड के पास से हुई है। पुलिस के मुताबिक गिरोह का सरगना आकाश पुत्र नरेश कुमार है, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर भोले-भाले लोगों को हनी ट्रैप के जाल में फंसाकर लाखों की रंगदारी वसूलने की साजिश रची थी। गिरोह की मुख्य सदस्य हनी उर्फ नेहा खान पहले पीड़ित से फोन पर बातचीत कर उसे अपने जाल में फंसाती थी और फिर होटल या सुनसान जगह पर बुलाती थी। गिरोह के अन्य सदस्य पीड़ित को घेर लेते थे।

ताजा मामले में एक युवक को नेहा खान ने जाल में फंसाया था। महिला ने उसके वीडियो व फोटो बना लिए थे। फिर उसे होटल सहगल में बुलाया गया, जहां उसे गिरोह के गुड्डू बंजारा, अवधेश, आकाश, मिथलेश और अन्य साथियों ने स्कॉर्पियो में डालकर ले गए। मिनी बाईपास पर ले जाकर पीड़ित से मारपीट कर वीडियो-फोटो वायरल करने और दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई।पीड़ित से रुपये मांग रहे थे आरोपी 
बदनामी के डर से पीड़ित ने गिरोह को 30 हजार रुपये और सोने की अंगूठी सौंप दी। इसके बाद आरोपी लगातार उसे और रुपये देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। एसएसपी के निर्देश पर गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर हनी उर्फ नेहा खान, गुड्डू बंजारा, अवधेश, आकाश और मिथलेश गंगवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह का एक और सदस्य मोहित मिश्रा व दो अज्ञात अभी फरार बताए जा रहे हैं।

पीड़ित से रुपये मांग रहे थे आरोपी 
बदनामी के डर से पीड़ित ने गिरोह को 30 हजार रुपये और सोने की अंगूठी सौंप दी। इसके बाद आरोपी लगातार उसे और रुपये देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। एसएसपी के निर्देश पर गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर हनी उर्फ नेहा खान, गुड्डू बंजारा, अवधेश, आकाश और मिथलेश गंगवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह का एक और सदस्य मोहित मिश्रा व दो अज्ञात अभी फरार बताए जा रहे हैं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This