[wonderplugin_slider id=2]
Home » आज की ताजा खबर » दसवीं के छात्र का पेड़ से लटका मिला शव , गॉंव में मचा हाहाकार ,खेत में मिले जगह जगह खून के धब्बे

दसवीं के छात्र का पेड़ से लटका मिला शव , गॉंव में मचा हाहाकार ,खेत में मिले जगह जगह खून के धब्बे

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

 खेत में खून ही खून… दसवीं के छात्र की गला काट कर हत्या, पास ही पड़ा था ये सामान; बचने को किया खूब संघर्ष

उत्तर प्रदेश /26-08-2025/ के संभल जिले के चंदौसी से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां कोतवाली इलाके के गांव कैथल में दसवीं के छात्र सुमित (15) की धान के खेत में गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

परिजन किसी प्रकार की रंजिश से इनकार कर रहे हैं। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर नमूने लिए हैं। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव कैथल निवासी सुमित पुत्र नरेश कोरी चंदौसी इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था। उसके पिता और मां सावित्री की 15 वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है।बड़ा भाई अमित देहरादून में मजदूरी करता है। सुमित गांव में अपनी दोनों बहन नीतू और पूजा के साथ रहता था। चाचा प्यारे देखरेख करते हैं। चाचा ने बताया कि सोमवार की रात आठ बजे करीब सुमित खाना खाकर घर से निकला था। इसके बाद वह देर रात तक घर नहीं लौटा तो गांव में उसकी तलाश शुरू की।

घर से 200 मीटर की दूरी पर खेत में मिली लाश

सुमित का कहीं कोई अता पता नहीं लग सका। मंगलवार की सुबह नौ बजे करीब घर से 200 मीटर की दूरी पर गांव के ही कल्लू के धान के खेत में सुमित का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। खेतों पर गए ग्रामीणों की नजर पड़ी तो भीड़ लग गई।
पास ही पड़ी थीं चप्पल
सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। छात्र का गला कटा हुआ था। पास ही चप्पल पड़ी थीं और खून का बिखरा था। बराबर वाले खाली खेत में खून से सना मेडिकल गिलब्स पड़ा था।हत्यारों से बचने के लिए सुमित काफी संघर्ष किया था

इससे स्पष्ट है कि हत्या खेत में ही की गई और हत्यारों से बचने के लिए सुमित काफी संघर्ष किया था। वहीं मृतक के चाचा प्यारे और ग्रामीणों के अनुसार सुमित सीधा था। उसका किसी से झगड़ा भी नहीं हुआ। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

 

 

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment