Home » बुलंदशहर » मेकअप और ग्लैमर की दुनिया में सपना शमी ने बनाई अलग पहचान

मेकअप और ग्लैमर की दुनिया में सपना शमी ने बनाई अलग पहचान

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 9 / सितम्बर / 2026 :   मेकअप और ब्यूटी के क्षेत्र में प्रतिभा के दम पर अपनी पहचान बनाने वाली सपना शमी मेकओवर आज महिलाओं के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। गाजियाबाद की वेव सिटी में संचालित दा ब्राइडल ड्रीम पैलेस एंड मेकअप स्टूडियो के माध्यम से वह महिलाओं को ब्राइडल मेकअप और मेकओवर की सेवाएं दे रही हैं।

मुरादाबाद की रहने वाली सपना शमी अब गाजियाबाद के वेव सिटी में रहकर अपने कार्य को आगे बढ़ा रही हैं। उनके स्टूडियो में ब्राइडल मेकअप कराने के लिए महिलाओं और युवतियों की अच्छी-खासी मांग रहती है। बताया गया कि उन्होंने गाजियाबाद, मुरादाबाद, लखनऊ, दिल्ली समेत कई स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है और विभिन्न मंचों पर सम्मान भी प्राप्त किए हैं।

हाल ही में वेव सिटी स्थित इस्कॉन मंदिर और ड्रीम होम्स में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में सपना शमी ने राधा-कृष्ण आधारित गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। दोनों कार्यक्रमों में उन्हें सम्मानित भी किया गया।

मेकअप आर्टिस्ट के साथ-साथ सपना शमी मिसेज बरेली, मिसेज फोटोजेनिक लखनऊ जैसे खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह मल्यार्थ ग्रुप की महिला संयोजक और अभिनय के क्षेत्र से भी जुड़ी हुई हैं। नृत्य के क्षेत्र में भी उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।

उनकी उपलब्धियों पर उद्योगपति, चिकित्सक, अधिवक्ता, राजनेता, शिक्षक और फिल्म जगत से जुड़े लोगों सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं। सपना शमी का कहना है कि महिलाओं को अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रयास करते रहना चाहिए।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment