Home » बुलंदशहर » अनूपशहर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचा

अनूपशहर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर 5 / सितम्बर / 2025 : अनूपशहर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जलस्तर में 6 इंच की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गंगा अब खतरे के निशान से मात्र 70 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। मोहल्ला पवित्र पुरी स्थित लाल महादेव घाट से गंगा करीब 70 फीट आगे आबादी की ओर बढ़ गई है। इससे स्थानीय लोगों को गंगा घाट तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। अनूपशहर के सभी गंगा घाटों की सीढ़ियां जलमग्न हो चुकी हैं। बिजनौर बैराज से 1.74 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पानी अगले दिन दोपहर तक अनूपशहर पहुंचने की संभावना है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। आज 6000 क्यूसेक जल कल की अपेक्षा कम छोड़ा गया है। घाट पर दुकान लगाने वाले व्यापारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं की कम आवाजाही के कारण उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। अनूपशहर का गंगा प्लेटफॉर्म तालाब की तरह हो गया है, जहां करीब 2 फुट पानी जमा है। एसडीएम अनूपशहर प्रियंका गोयल ने कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है। तहसील प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। प्रशासन द्वारा पल-पल की निगरानी की जा रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This